Hindi News / पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं,देशभर से मिल रही बधाईयां

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन : पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं,देशभर से मिल रही बधाईयां

Edited By:  |
rastrapati draupadi murmu ka janmdin rastrapati draupadi murmu ka janmdin

दिल्ली:महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है. इस मौके पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी हैं. कई वरिष्ठ नेताओं ने भी राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू का जीवन साहस, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरक मिसाल है. उन्होंने यह भी कहा कि वह आज ओडिशा में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति से मिलने के लिए उत्सुक हैं. राष्ट्रपति के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा और लोगों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित किया है. उन्होंने कहा कि समावेशी विकास, सामाजिक न्याय और नागरिकों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें जनसेवा की सच्ची भावना का प्रतीक बनाती है.

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राष्ट्रपति मुर्मू को एक आदर्श नेता बताते हुए कहा कि उनकी प्रेरणादायक जीवन-यात्रा साहस, दृढ़ता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने राष्ट्रपति के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर राष्ट्रपति के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. सम्राट चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूको प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताया.