मुजफ्फरपुर : हत्याकांड के मुख्य गवाह पर चली गोली,हालत गंभीर,आरोपियों की तलाश तेज
मुजफ्फरपुर: जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में 47 बीघा पैतृक जमीन को लेकर वर्षों से चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. वर्ष 2019 के चर्चित हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत कुमार राय पर देर रात जानलेवा हमला किया गया,जिसमें उन्हें गोली लगी हैं। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मीनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल अजीत कुमार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की. घायल अजीत कुमार राय ने अपने पड़ोसी परिवार के 5 से 6 लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है.
हमलावरों ने कीताबड़तोड़ फायरिंग
घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि अजीत कुमार शुक्रवार रात अपने घर के दरवाजे पर पत्नी के साथ सो रहे थे. इस दौरान 5 से 7 लोग वहां पहुंचे फिर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे. इसके बाद हमलावरों ने अजीत कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक सभी हमलावर फरार हो चुके थे.परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.
गवाही और जमीन विवाद को लेकरलगातार धमकियां देने का आरोप
परिजनों के अनुसार 47 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. इसी विवाद में वर्ष 2019 में अजीत कुमार राय के बड़े भाई अखिलेश राय की हत्या कर दी गई थी. उस मामले में अजीत कुमार मुख्य गवाह हैं. परिवार का आरोप है कि गवाही और जमीन विवाद को लेकर उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं. शनिवार को दोनों पक्षों को अंचल अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना था और मामले की अगली सुनवाई भी निर्धारित थी. इससे पहले ही इस घटना को अंजाम दिया गया.
पुलिस हिरासत मेंतीन लोग
हालांकि, इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. फिलहाल पुलिस जमीन विवाद और पुरानी रंजिश के एंगल से मामले की गहन जांच में जुटी है.





