राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से गदगद तेलिहार पंचायत : PM मोदी ने किया सम्मानित, मिला प्रोत्साहन राशि

Edited By:  |
Reported By:
rashtreey purskaar milne se gadgad telihar panchayat rashtreey purskaar milne se gadgad telihar panchayat

खगड़िया : खबर है खगड़िया जिले से जहां बेलदौर प्रखण्ड के तेलिहार पंचायत को आज राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीँ राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने सेपंचायत के लोग काफी गदगद दिखे। पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह को प्रोत्साहन राशि के रूप में 10 लाख की राशि खाते ट्रांसफर की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित समारोह में प्रोत्साहन राशि मुखिया के खाते में ट्रांसफर किया।

इस सम्मान समारोह को लेकर तेलिहार पंचायत भवन परिसर में आज एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां जिले के पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद फैयाज अहमद ने पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार को लेकर प्रशस्ति पत्र भेंट किया। मौके पर मौजूद पंचायत के लोग और पंचायत के प्रतिनिधियों ने पंचायत को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ,पंचायती राज पदाधिकारी ,बेलदौर BDO सुनील कुमार और पंचायत के मुखिया अनिल सिंह ने सभी को पंचायत को स्वच्छ बनाने और कूड़ा को डस्टबिन में डालने का संकल्प दिलाया। आपको बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का काम तेलिहार मे बेहतर होने को लेकर केंद्र की पंचायती राज मंत्रालय ने तेलिहार पंचायत को राष्ट्रीय पंचायत पुरुस्कार के लिए चयनित किया था। इस मौके पर पंचायत के मुखिया ने कहा कि इस सम्मान से उनका आत्मबल बढ़ा है। पंचायत को और बेहतर करने का प्रयास करूंगा।


Copy