Hindi News / रांची के JSSC कार्यालय में CID ने की छापेमारी, JSSC के सचिव सुधीर...

BIG NEWS : रांची के JSSC कार्यालय में CID ने की छापेमारी, JSSC के सचिव सुधीर गुप्ता से की पूछताछ

Edited By:  |
big news big news

रांची:राजधानी रांची मेंJSSC CGLपरीक्षा से जुड़े मामले मेंCIDकी जांच तेज हो गई है.CIDकी टीम नेJSSCकार्यालय में दबिश दी है. टीम ने कार्यालय में पहुंचकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगालना शुरू किया है. वहींJSSCके सचिव सुधीर गुप्ता से भी पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही उनके आवास पर भी छापेमारी की गई है.

JSSC CGLपरीक्षा को लेकर जांच एजेंसी की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है. इसी कड़ी मेंCIDकी टीम नेJSSCकार्यालय पहुंचकर जांच शुरू की. टीम ने परीक्षा से जुड़े दस्तावेज,रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की जांच की. बताया जा रहा है कि जांच का दायरा परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों तक भी बढ़ाया जा रहा है.CIDकी जांच में परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा प्रक्रिया में कहीं अनियमितता या गड़बड़ी तो नहीं हुई. वहींJSSCसचिव सुधीर गुप्ता से भी पूछताछ की जा रही है. उनके आवास पर भीCIDकी टीम ने छापेमारी की है. जांच एजेंसी की कार्रवाई के बादJSSC CGLमामले में हलचल बढ़ गई है.CIDकी ओर से पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. जांच के दौरान अगर किसी अभ्यर्थी या अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है,तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही जा रही है.

फिलहालCIDकी टीमJSSCकार्यालय और सचिव के आवास से मिले दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच में जुटी है. जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा किJSSC CGLपरीक्षा में गड़बड़ी की असल तस्वीर क्या है और इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की भूमिका सामने आती है.

रांची से नैयर की रिपोर्ट-