राष्ट्रपति से मिली पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर : आदिवासियों के वर्तमान परिस्थिति में विभिन्न समस्याओं से कराये अवगत

Edited By:  |
Reported By:
rashtrapati se mili purwa vidhayak gangotri kujur rashtrapati se mili purwa vidhayak gangotri kujur

रांची : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर एवं भाजपा एसटी मोर्चा प्रभारी भोगेन सोरेन राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले. इस मौके पर झारखंड प्रदेश सहित अन्य राज्यों के आदिवासियों के वर्तमान परिस्थिति में विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराए. साथ ही पोर्टपेलियर में वर्षो से रह रहे झारखंड की आदिवासियों की स्थिति पर भी चर्चा किये.


वहीं भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भोगेन सोरेन ने भी प्रदेश के आदिवासियों की उत्थान और विकास की बातें महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रखी . इस दौरान राष्ट्रपति ने आश्वासन दी कि उक्त क्षेत्र के आदिवासियों की स्थिति की जानकारी लेकर समस्याओं का निराकरण की जायेगी.


Copy