राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत
जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को जमशेदपुर पहुंची. वे सेना के विशेष विमान से सोनारी एयरपोर्ट पहुंची. एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे.
जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचने पर राष्ट्रपति का जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ द ऑनर दिया गया. प्रशासन की ओर से भी उनका औपचारिक स्वागत किया गया. इसके बाद राष्ट्रपति एयरपोर्ट से करनडीह स्थित जाहेर गाड़ के लिए रवाना हुई. जाहेर गाड़ में वो पूजा अर्चना की. उनके दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रशासन सतर्क नजर आया. इस दौरान वाहनों के काफिले के साथ मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी थे. उन्होंने भी जाहेरगाड़ में पूजा अर्चना की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के समापन समारोह में शिरकत कर रहीं हैं.
जमशेदपुर से विनोद केशरी की रिपोर्ट--





