रंगबाज सिपाही चढ़ा पुलिस के हत्थे : रंगदारी वसूलते हुआ अरेस्ट, पहले भी जा चुका है जेल

Edited By:  |
Reported By:
rangbaj sipahi chadha police ke hatthe rangbaj sipahi chadha police ke hatthe

पटना : खबर है राजधानी पटना से जहां कारोबारियों से रंगदारी वसूल रहा सिपाही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार सिपाही का नाम चिंटू कुमार बताया जा रहा है। वहीँ जानकारी मिल रही है कि यह पहले भी रंगदारी वसूलने के मामले में जेल जा चुका है। फ़िलहाल इसकी तैनाती कैमूर पुलिस बल में है।

मामला पटनासिटी इलाके का है जहां चौक थाना पुलिस ने गेसिंग सेंटर से रंगदारी वसूलते को मौके से अरेस्ट कर लिया है। आरोपी सिपाही की तैनाती फ़िलहाल कैमूर पुलिस बल में है। इससे पहले भी वह पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से रंगदारी वसूलने के मामले में जेल जा चुका है। जानकारी मिल रही है कि 5 दिन पहले ही यह सिपाही जेल से छूटा था और अब फिर से रंगदारी वसूलते गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीँ स्थानीय लोगो से लगातार शिकायत मिल रही थी की नवादा का रहने वाला सस्पेंडेड पुलिसकर्मी डरा धमका कर रंगदारी वसूलने का काम कर रहा है।जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने रंगदारी वसूलने आए पुलिसकर्मी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिसकर्मी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Copy