झारखंड के ASI रजनीकांत को मिला नया जीवनदान : सहयोगी पुलिस जवानों ने 60 लाख का इंतजाम कर रजनीकांत के लंग्स का करवाया ट्रांसप्लाांट

Edited By:  |
Reported By:
RANCHI POLICE NE AAPSI SAHYOG SE ASI KE LANGS KA KARAYA TRANSPLANT RANCHI POLICE NE AAPSI SAHYOG SE ASI KE LANGS KA KARAYA TRANSPLANT

Ranchi :- झारखंड पुलिस विभाग के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी वाली खबहर है।रांची पुलिस विभाग के सहयोगियों के सहयोग से एक ASI स्तर के पुलिस अधिकारी रजनीकांत को नया जीवनदान मिला है।

रांची पुलिस विभाग ने आपोसी सहयोग से एक मोटी रकम जुटा कर एएसआई रजनीकांत का दोनों लंग्स ट्रांसप्लांट कराया है। एएसआई रजनीकांत रांची, पटना समेत कई बड़े राज्य के अस्पताल में अपना इलाज करा चुका था मगर उसकी हालत दिन पर दिन स्वास्थ्य बिगड़ती ही जा रही थी। फिर डॉक्टरों ने उन्हें लंग्स बदलवाने को लेकर सुझाव दिया था, लेकिन उसमें सबसे बड़ी बात पैसे की समस्या सामने आ रही थी।एक एएसआई स्तर के पदाधिकारी के लिए 60 लाख का जुगाड़ करना बहुत बड़ी बात थी।

रजनीकांत एवं उनका पूरा परिवार निराश हो चुका था .. फिर पुलिस विभाग और सहयोगी सामने आये। इसके बाद सभी की मदद से पूरी रकम 60 लाख का इंतजाम किया गया और सफलतापूर्वक रजनीकांत का दोनों लंग्स ट्रांसप्लांट हुआ है। यह सफल ऑपेरशन सिकंदराबाद के किम्स में हुआ है। फिललाल रजनीकांत की स्थिति पहले बेहतर है।

पुलिस विभाग के सहयोगियों की तरफ से मिले सहयोग के बाद रजनीकांत ने बातचीत में कहा कि पुलिस विभाग का पूरी जिंदगी कर्जदार रहूंगा। संक्रमित होने से दोनों लंग्स बदलाने तक कि प्रक्रिया बहुत कठिन था। लेकिन, विभाग और परिवार के लोगों ने कमजोर होने नहीं दिया। आर्थिक मदद के समय विभाग सामने आया और मेरी मदद की।


Copy