रांची में खुल्लम-खुल्ला पिस्टल की बिक्री : सोशल साइट्स पर सजा हथियारों का बाजार, पुलिस को खुल्ली चुनौती

Edited By:  |
Reported By:
ranchi me khullamkhulla pistal ki bikri ranchi me khullamkhulla pistal ki bikri

रांची : झारखंड की राजधानी में फेसबुक जैसे सोशल साइट्स का प्रयोग कर अवैध हथियारों की खरीद बिक्री हो रही है। फेसबुक के माध्यम से रिवाल्वर से लेकर कट्टा तक उचित दाम में देने की बात कही जा रही है। पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए रांची पुलिस फेसबुक पर हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह की तलाश में जुटी हुई है।

क्या है मामला

रांची सिटी नाम के एक फेसबुक प्लेटफार्म पर विकास शर्मा नाम के एक शख्स ने कई अवैध हथियारों की तस्वीर डाल कर ,अपना फोन नंबर भी जारी किया है ।जिसमें उसने लिखा है कि जिस भाई को भी देसी कट्टा, पिस्टल और रिवाल्वर चाहिए उसे व्हाट्सएप पर कॉल करें। यहां तक कि विकास शर्मा ने अपना फोन नंबर भी फेसबुक पेज पर शेयर किया है ।साथ ही फेसबुक पेज पर पिस्टल रिवाल्वर जैसे दूसरे हथियारों की तस्वीर भी। फेसबुक पेज पर हथियारों की खरीद बिक्री की बात सामने आने के बाद रांची पुलिस भी विकास शर्मा की तलाश में जुट गई है। रांची के सीनियर एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि उनके जानकारी में सारी बात आई है।पूरे मामले का सत्यापन किया जा रहा है।टेक्निकल टीम पूरे मामले पर काम कर रही है।

राज्य से बाहर मिला लोकेशन

अब तक की जांच में रांची पुलिस को यह जानकारी मिली है कि विकास शर्मा नाम का यह शख्स पहले भी इस तरह के पोस्ट डाल चुका है। रांची पुलिस के टेक्निकल टीम को यह भी जानकारी मिली है कि विकास शर्मा नाम का जो भी सख्त है वह फिलहाल झारखंड में नहीं है किसी बाहरी राज्य से फेसबुक को अपडेट कर रहा है।


Copy