रांची में मारवाड़ी कॉलेज का ग्रेजुएशन सेरेमनी : राज्यपाल संतोष गंगवार ने 129 छात्रों को गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित

Edited By:  |
Reported By:
ranchi mai maarwari college ka graduation ceremani ranchi mai maarwari college ka graduation ceremani

रांची: राजधानी रांची में मारवाड़ी कॉलेज की 5वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी मंगलवार को हुई. इस समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. समारोह में 2600 छात्रों को डिग्री प्रदान कई गई.

रांची में मारवाड़ी कॉलेज की 5वीं ग्रेजुएशन सेरेमनी समारोह में राज्यपाल के साथ रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. डीके सिंह और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भी उपस्थित हुए. कार्यक्रम के दौरान यूजी सत्र2016-19, 2017-20और2018-21तथा पीजी सत्र2017-19, 2018-20और2019-21के कुल2600विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई. वहींउत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले129विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया. राज्यपाल ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालय में जो खाली पद है बहुत जल्द भरे जाएंगे.