रांची : बोर्ड परीक्षा को लेकर यातायात पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

Edited By:  |
ranchi ranchi

रांची: बच्चों के चल रहे बोर्ड परीक्षा को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए रांची पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया. ट्रैफिक एसएसपी द्वारा परीक्षा केंद्र के बाहर और पार्किंग स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की गई. परीक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति राजधानी रांची के सभी स्थानों पर सुबह नौ बजे की जगह आठ बजे से कर दी गई है.

इसके साथ ही ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. उन्होंने सभी अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को समय से स्कूल या परीक्षा केंद्र पर छोड़े और पार्किंग स्थल पर ही अपनी गाड़ी पार्क करें. इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक ट्रैफिक एवं स्थानीय थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.