Hindi News / कटिहार में बस और पिकअप में भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत, 20...

BIG BREAKING : कटिहार में बस और पिकअप में भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत, 20 की हालत गंभीर

Edited By:  |
big breaking big breaking

कटिहार : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के कटिहार से आ रही है जहांबस और पिकअप में सीधी टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं हादसे में 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं जबकि 20 लोगों की हालत गंभीर है. घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

बताया जा रहा है कि बस की तेज रफ़्तार हादसे की वजह बनी है. पिकअप पर सवार होकर सभी लोग मेला देखकर वापस पूर्णिया के धमधाहा लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया. दुर्घटना में 10 लोगों की जान गई. वहीं 30 से अधिक घायल हैं. 20 लोग गंभीर रुप से घायल हैं. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया. बताया जा रहा है कि बस रास्ते में और वाहनों को टक्कर मारा था. यह घटना कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया और बसगाढ़ा के बीच घटी है. घटना के बाद चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया है. घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया है जहां सभी का इलाज जारी है.

कटिहार से रितेश कुमार की रिपोर्ट--