BIHAR NEWS : बिहार के अगले मुख्यमंत्री पर सियासत तेज, जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, क्या बोले – पढ़िए खबर में
बोधगया:बिहार केबोधगया से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है. बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने महत्वपूर्ण बयान दिया है.
जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार में मुख्यमंत्री को लेकर किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने करीब 20 वर्षों तक बिहार को बेहतर तरीके से चलाया है.
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार अब अपनी इच्छा के अनुसार चारों सदनों के सदस्य बन चुके हैं और उनकी यह इच्छा पूरी हो गई है. ऐसे में जो भी अगला मुख्यमंत्री होगा,वह नीतीश कुमार की छत्रछाया में ही काम करेगा.
मांझी ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार की राजनीति में नेतृत्व को लेकर किसी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं है और सब कुछ उनके मार्गदर्शन में ही चलता रहेगा.
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट---





