रांची : नशे में धुत लोगों पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप,हिरासत में तीन लोग
रांची:राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात जमकर हंगामा हुआ है. अपराधी किस्म के लोगों पर नेदो से तीन घरों में मारपीट की वारदात को अंजाम देने के साथ-साथ बच्चियों के साथ गलत करने का भी आरोप लगा है. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है.
कांके थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. एक ऑटो चालक द्वारा दुकान में रखे फ्रीज में धक्का मारने को लेकर विवाद बढ़ गया. एक्सीडेंट में हुए विवाद के बाद ऑटो चालक 20 से 25 लोगों के साथ दो से तीन ऑटो में सवार होकर दुकान पहुंचे. दुकानदार के साथ-साथ आस-पास के लोगों के साथ भी मारपीट की गई. इस घटना में 4 लोग घायल हो गए. मारपीट में ऑटो चालक भी चोटिल हो गया.
मामले में अब तक जो बात सामने आई है उसके अनुसार मारपीट करने आए लोग तलवार, लाठी डंडे से लैस नशे में धुत थे. स्थानीय महिलाओं का कहना है कि महिलाएं असुरक्षित है घर में घुसकर उनके साथ बदतमीजी की गई, विरोध करने पर बात मारपीट तक पहुंच गई.
वहीं, इस मामले पर महिलाओं का कहना है कि इलाके में अड्डेबाजी और नशा करने के बाद छेड़खानी तक की जाती है. ऐसे में महिलाओं का रहना मुश्किल हो गया है.





