Hindi News / नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर मंत्री अरुण...

BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने दी बधाई

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना :बिहार के पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरूण शंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी. प्रसाद ने कहा कि बिहार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चारों दिशाओं में बहुत तरक्की की है. उनके नेतृत्व में बिहारी कहलाना अब सम्मान की बात है. हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं. उन्होंने सुशासन और विकास के बल पर बिहार को एक उदाहरण के रूप में स्थापित किया है, और आगे भी वे बिहार के हित में काम करते रहेंगे. उन्होंने जो बिहार के विकास में योगदान दिया है, उसकी हर तरफ सराहना हुई है. उन्हें एक बार फिर संसद में देखना उनकी राज्य और देश के हित में काम करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी है. मुझे पूरा विश्वास है कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी.