रांची : सीएम हेमंत सोरेन ने जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं,भगवान श्रीकृष्ण से की सुख-समृद्धि की कामना
Edited By:
|
Updated :04 Sep, 2026, 01:59 PM(IST)
रांची:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. आज देशभर में राज्य में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स हैंडल के माध्यम से राज्यवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. सीएम ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण केवल आस्था के केंद्र नहीं हैं, बल्कि प्रेम, करुणा, सत्य, न्याय और कर्मयोग के महान प्रतीक हैं. उनके आदर्श हमें सिखाते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य और विवेक के साथ सत्य का साथ देते हुए अपने कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ते रहना चाहिए. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं और झारखंड को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएं.






