Hindi News / महाराष्ट्र सांसद सुप्रिया सुले भी पहुंचीं बाबानगरी,सांसदों ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

बाबा धाम पहुंचे निशिकांत दुबे : महाराष्ट्र सांसद सुप्रिया सुले भी पहुंचीं बाबानगरी,सांसदों ने विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Edited By:  |
babadham pahuchey nishikant dubey babadham pahuchey nishikant dubey

देवघर: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दूबे पूरे परिवार के साथ बाबा वैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। उनके साथ महाराष्ट्र की सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं, दोनों सांसदों एवं उनके परिजनों के बाबा मंदिर पहुंचने को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे. पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की मौजूदगी में सभी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर परिसर में प्रवेश कराया गया.

मंदिर पहुंचने के बाद सांसदों को सबसे पहले मां काली मंदिर ले जाया गया. यहां सांसद डॉ.निशिकांत दूबे के पुश्तैनी पुरोहित प्रमोद सिंगारी ने विधिवत संकल्प कराया. इसके बाद सुरक्षा घेरे के बीच फिलपाया मार्ग से सांसदों को बाबा वैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह तक ले जाया गया. गर्भगृह में दोनों सांसदों ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इसके बाद उन्होंने मां काली मंदिर में भी पूजा-अर्चना की.

पूजा-अर्चना के बाद सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पहली बार आने का अवसर मिला है. सांसद डॉ.निशिकांत दुबे के सहयोग से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना से मन को काफी शांति मिली. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से पूरे देश एवं राज्य में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.