रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या,फंदे से लटका मिला शव
रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक युवक आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड की है. स्मार्ट सिटी इलाके में स्थित एचईसी के एक शेड में फंदे से लटकता शव बरामद हुआ है. मौके से बाइक भी बरामद हुई है. मृतक का नाम मन बताया जा रहा है, जो कि आर्मी में जवान था. कुछ दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी. इधर, घटनास्थल से शराब और सिगरेट के पैकेट भी मिले है. हालांकि, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
आर्मी में अमनक्लर्क के पद पर दिल्ली में पदस्थापित थे और 20 फरवरी को ही उनकी शादी हुई थी. शादी के बाद आज वो दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन अचानक उनका शव फंदे से लटका मिला. परिजनों ने बताया कि अमन रविवार शाम से ही लापता था. घरवाले उसकी खोजबीन में जुटे थे, लेकिन कुछ नहीं पता चल सका. जिसके बाद आज उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला. अमन के चाचा ने हत्या की आशंका जतायी है.





