रांची : सरहुल शोभा यात्रा की भीड़ से लापता बच्चे को सीसीआर से परजिनों ने घर लाया
रांची:आदिवासी समाज का बेहद ही खास त्योहार प्रकति पर्व सरहुल की शोभा यात्रा में एक बच्चा अपने के लापता होने का मामला सामने आया है. बच्चाकचहरी चौक के पास अत्यधिक भीड़ के कारण अपने परिवार से बिछड़ गया था. जिसके बाद शोभा यात्रा में मौजूद लोगों ने बच्चा को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सौंपा दिया था. लापता बच्चे को सीसीआर में सुरक्षित रखा गया और कंट्रोल रूम से सभी थाना को बच्चा के बारे में जानकारी दे दी गई है.
बच्चा के बारे में वारलेस और सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चा के परिजन को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन रात में बच्चा के परिजनों का कुछ पता नहीं चल सका. रविवार सुबह 10 बजे जब परिवारवालों को जानकारी मिली तो वे सीसीआर कंट्रोल पहुंचे. बच्चे की दादी और मौसी ने बताया कि बच्चे की मां अब इस दुनिया में नहीं है और उसके पिता है, लेकिन अभी वह भी बीमार है और कल उनके साथ ही सरहुल की शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए मेन रोड आया हुए थे.
वहीं, रांची केवरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बच्चे और उसके परिजनों को कोतवाली और गोंदा थाना पुलिस गश्ती दल द्वारा पुलिस वाहन से सुरक्षितघर पहुंचाया गया.





