रांची : लगभग पांच साल बाद हैदराबाद से लौटे पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो,कोविड होने पर थे इलाजरत
रांची: सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो लगभग पांच वर्ष बाद मंगलवार को झारखंड लौटे। हैदराबाद से से उन्हें एयर लिफ्ट कर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया. एयरपोर्ट पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और मेयर रोशनी खलखि ने उनका स्वागत किया.
एयरपोर्ट से सीधा सड़क मार्ग से उन्हें बोकारो भेजा गया. बोकारो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा,ताकि उनकी सेहत पूरी तरह से सामान्य हो सके और आगे बेहतर चिकित्सकीय निगरानी मिलती रहे.
बताए कि अप्रैल 2021 में मधुपुर उप चुनाव के दौरान इंद्रजीत महतो कोरोना संक्रमित हो गए थे. गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लंबे समय तक उनका उपचार चला.स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें एयर लिफ्ट कर रांची लाया गया.





