रांची : IRCTC ने श्रद्धालुओं के लिए लाया खास तोहफा,जल्द होगा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का शुभारंभ
रांची:रेल मंत्रालय के अधीन उपक्रम IRCTC ने एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए खास तोहफा लेकर आया है. "छह ज्योतिर्लिंग एवं शिरडी दर्शन" के नाम से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का शुभारंभ किया जा रहा है, जो यात्रियों को धार्मिक और सांस्कृतिक यात्रा का अद्भुत अनुभव कराएगी. यह विशेष ट्रेन, पैकेज कोड-EZBG30, झारसुगुड़ा से 11 मई 2026 को रवाना होगी. यह यात्रा कुल 11 रात और 12 दिनों की होगी, जिसमें श्रद्धालु देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकेंगे.
इस यात्रा के दौरान यात्री उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग सोमनाथ ज्योतिर्लिंग द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग शिर्डी में साईं बाबा के दर्शन नाशिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग औरंगाबाद के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे.
यह पहल भारत सरकार के “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य देश में पर्यटन को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है.





