पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे सचिवालय, पेट्रोलियम संकट और ईंधन बचत का दिया संदेश
पटना:पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील का असर अब पूरे देशभर में दिखने लगा है. इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को अपने सरकारी आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय पैदल गए है. सम्राट चौधरी अपने अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय पैदल पहुंचे हैं. देश में पेट्रोलियम संकट और ईंधन बचत की बढ़ती जरूरत के बीच सम्राट चौधरी ने बड़ा संदेश दिया है.
सीएम सम्राट चौधरी एक अणे मार्ग स्थित सरकारी आवास से पैदल ही सचिवालय पहुंचे. सीएम ने नो व्हीकल डे के रूप में मनाने का फैसला लेते हुए सरकारी वाहन का प्रयोग नहीं किया. उनके साथ सचिव व अन्य अधिकारी भी पैदल ही निकले. मुख्यमंत्री के इस कदम को ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. इससे पहले भी उन्होंने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर दी थी और इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल शुरू किया था.





