रामगढ़ : बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां जिले के सिरका परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में सीबीआई की टीम ने छापेमारी करते हुए सीसीएल के 2 कर्मियों को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है.

सिरका परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में 2 CCL कर्मी 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि जगदीश तांती नामक व्यक्ति से 10 हजार रुपयेघूसमांगीगईथी. इसकी शिकायत मिलने पर सीबीआई की टीम ने सिरका परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में सतेंद्र महतो ओवरमेन औरराजेन्द्र प्रसाद सेफ्टी ऑफिसर को 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. सीबीआई की टीम ने पकड़े गए दोनों आरोपी सीसीएल कर्मी को अपने साथ रांची ले गई. साथ ही उनके पर्सनल ऑफिस में ताला लगा दिया गया है.

सिरका परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में 2 CCL कर्मी 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बता दें कि सीबीआई की टीम की छापेमारी के बाद पीओ आफिस में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है. जगदीश तांती से 10 हजार घूस मांगी गई थी.

रामगढ़ से एम आर खान की रिपोर्ट—