"रक्तदान करें, जीवनदान दें" : विश्व रक्तदाता दिवस पर पारस हेल्थ में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
पटना :विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ,पटना द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. इस अवसर पर 150 से ज्यादा की संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दिया. शिविर का उद्देश्य सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सीआईडी के निदेशक बी. के. चौधरी ने अपना 50वां रक्तदान कर समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में पारस हेल्थ के वरिष्ठ अधिकारी,चिकित्सक,कर्मचारी एवं आम नागरिक भी उपस्थित रहे.
डॉ. शांतनु कुमार,कंसल्टेंट,ब्लड सेंटर,पारस हेल्थ,पटना ने कहा कि "रक्तदान एक ऐसा महादान है जो किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है. सुरक्षित और पर्याप्त रक्त की उपलब्धता के लिए नियमित स्वैच्छिक रक्तदान अत्यंत आवश्यक है. हमें खुशी है कि आज बड़ी संख्या में लोगों ने इस नेक कार्य में भागीदारी निभाई."
अनिल कुमार,जोनल डायरेक्टर,पारस हेल्थ ने कहा कि "पारस हेल्थ केवल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं ही नहीं,बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी गंभीरता से निभाता है. विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है. हम सभी नागरिकों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हैं."
मुख्य अतिथि बी. के. चौधरी,निदेशक (एसपीबी),सीआईडी बिहार ने कहा कि "आज मेरा 50वां रक्तदान है और यह मेरे लिए गर्व का विषय है. रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है. मैं युवाओं एवं समाज के सभी सक्षम लोगों से आग्रह करता हूं कि वे नियमित रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें."
शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. पारस हेल्थ की ब्लड सेंटर टीम ने रक्तदान की पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया. "रक्तदान करें,जीवनदान दें" के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.
पारस हेल्थ के बारे में
पारस हेल्थ पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया. यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है. जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार,पारस एचएमआरआई अस्पताल,पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था. इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है,जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2LINACमशीन एंवPET-CTकी सुविधा भी उपलब्ध है.
पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट--





