राज्यसभा चुनाव : कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अजय शर्मा को बनाया झारखंड का पर्यवेक्षक,आज आएंगे रांची
रांची:राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और अजय शर्मा को झारखंड का पर्यवेक्षक बनाया है. इसको लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते गुरुवार को झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनके नाम की घोषणा की थी. प्रणव झा के उम्मीदवार बनाए जाने के साथ ही राज्यसभा की दो सीटों में से एक सीट पर महागठबंधन का प्रत्याशी तय हो गया है.
इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रांची आयेंगे. कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल शनिवार दोपहर रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे. सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. भूपेश बघेल के साथ अजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे.





