राजधानी में सुरक्षा चाक चौबंद : निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से प्रशासन सतर्क,स्पेशल इलेक्शन सेल का गठन

Edited By:  |
rajdhani mein suraksha chaak chauband rajdhani mein suraksha chaak chauband

रांची:नगर निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है. चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने वाहनों की सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान अवैध धन, शराब एवं हथियारों के परिवहन पर रोक लगाना है. इस मौके पर सिटी एसपी ने बताया कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए स्पेशल इलेक्शन सेल का गठन किया गया है. जो लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रहा है.

साथ ही सभी आर्म्स लाइसेंस होल्डर्स को पब्लिक नोटिस जारी कर निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने संबंधित थानों में जाकर हथियार जमा कराएं. पुलिस द्वारा चुनाव से जुड़े सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो. वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू है और प्रशासन चुनावी तैयारियों में पूरी तरह जुटा हुआ है. बताए कि नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान 23 फरवरी को होना है, जिसको लेकर सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर अभी से व्यापक तैयारी की जा रही है