प्रेमिका से चोरी छुपे मिलना प्रेमी को पड़ा भारी : रंगे हाथों पकड़े जाने पर करनी पड़ गई शादी, जानिए पूरी स्टोरी

Edited By:  |
Reported By:
premika se chori chupe milna pda bhari premika se chori chupe milna pda bhari

नालंदा : प्रेमिका से चोरी छुपे मिलने आए प्रेमी को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों से जब पूछताछ की गई तो प्रेमी जोड़े ने बताया कि वो एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते। फिर क्या था स्थानीय लोगों ने मंदिर में दोनों की रजामंदी से शादी करा दी।

मामला नालंदा के सिलाव इलाके का बताया जा रहा है जहां दो प्रेमी की स्थानीय लोगों ने शादी करवा दी। जानकारी मिल रही है कि इस प्रेमी युगल के बीच प्रेम प्रसंग पिछले 4 वर्षों से जारी था। प्रेमी सचिन कुमार गया जिले का रहने वाला है वहीँ उसकी प्रेमिका सिलाव के अंबेडकर नगर के रहने वाली है।

लड़का अक्सर चोरी-छिपे घर में आकर मिला करता था परिवार के सदस्यों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया जिसके बाद दोनों की मर्जी से मंदिर में शादी करा दी गई फिलहाल लड़का लड़की के घर में ही रह रहा है और दोनों खुश है।


Copy