Hindi News / रांची में तेज आंधी तूफान में मिट्टी के आशियाने पर गिरा विशाल पेड़

प्रकृति ने गरीब परिवार पर बरपाया कहर : रांची में तेज आंधी तूफान में मिट्टी के आशियाने पर गिरा विशाल पेड़

Edited By:  |
prakriti ne garib pariwar par barpaya kahar prakriti ne garib pariwar par barpaya kahar

रांची:झारखंड में मौसम का बदलता मिजाज लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. रांची में मंगलवार को तेज आंधी-तूफान ने एक गरीब परिवार की जिंदगी पर कहर बरपाया है. कांके रोड स्थित मिसिर गोंदा में रहने वाले मुन्ना गाड़ी के मिट्टी के आशियाने पर एक विशाल पेड़ गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ऐसे में लकवा और ब्रेन हेमरेज जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मुन्ना अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. आंधी-तूफान में परिवार का सारा सामान मलबे में दब गया.

जिस परिवार पर यह आफत टूटी है, उस घर के मुखिया मुन्ना गाड़ी पहले से ही गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. कुछ दिनों पहले उन्हें लकवा और ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद से वे ठीक से चल-फिर भी नहीं पा रहे हैं. बीमारी और गरीबी से जूझ रहे शख्स के सिर से अब छत भी छिन ली गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर घटना के वक्त परिवार के सदस्य बाहर निकलते तो बड़ा हादसा हो सकता था.

पीड़ित परिवार अब मदद की गुहार लगा रहे हैं. उनका कहना है कि बीमारी से जूझ रहे मुन्ना के इलाज के साथ-साथ रहने के लिए सुरक्षित जगह और आर्थिक सहायता की तत्काल जरूरत है.आंधी-तूफान ने इस गरीब परिवार की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं. अब देखना होगा कि प्रशासन इस जरूरतमंद परिवार को कब मदद पहुंचाता है.