Hindi News / वैश्विक संकट में डीजल और पेट्रोल की बचत आवश्यक-दीपक प्रकाश

प्रधानमंत्री के बयान पर चर्चाएं तेज : वैश्विक संकट में डीजल और पेट्रोल की बचत आवश्यक-दीपक प्रकाश

Edited By:  |
pradhanmantri k bayan par charchae tej pradhanmantri k bayan par charchae tej

रांची:पीएम मोदी के डीजल-पेट्रोल वाले बयानों का देशभर में खूब चर्चा हो रहा. जहां एक ओर विपक्ष प्रधानमंत्री के बयान का विरोध कर रहा तो वहीं, एनडीए इसका समर्थन कर रही है. इसी कड़ी में राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पीएम मोदी के बयानों का समर्थन किया है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बयानों से वैश्विक मुश्किल की घड़ी में डीजल और पेट्रोल की बचत बहुत आवश्यक है.

दीपक प्रकाश नेकहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से अपील कर वैश्विक संकट का संकेत दिया है. इसमें सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने बड़े नेताओं और मंत्रियों के काफिले में चलने वाले वाहनों को लेकर भी बयान दिया और कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान का सबको सम्मान करना जरूरी है, तभी हम वैश्विक संकट से आगे बढ़कर विश्व में अपने आप को मजबूत साबित कर सकेंगे.

वहीं, उन्होंने सोने की खरीदारी पर 1 साल के लिए बंद रखने की अपील पर भी सफाई दी है. उन्होंने कहा कि जो लोग सोने-चांदी के व्यवसाय से जुड़े हैं, उनसे भी सहयोग की अपेक्षा की जाती है क्योंकि सोना बिक्री पर प्रतिबंध लगने से भी राहत मिलेगी.