जमशेदपुर:-ओलीडीहथाना केS I विजय कुमार यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह स्वर्णरेखा नदी के श्यामनगर छठ घाट के पास उनका शव तैरता हुआ बरामद हुआ.

बीते चार दिनों से प्रदीप लापता थे, और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे. सुबह श्यामनगर के स्थानीय लोग जब अपने दैनिक कार्य के लिए छठ घाट की ओर गए, तो उन्होंने नदी में एक शव को तैरते देखा.

करीब जाकर पहचान की गई तो पता चला कि वह प्रदीप साहू हैं. देखते ही देखते घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. शव की पहचान होते ही प्रदीप के घर में मातम छा गया. परिजन बेसुध होकर रोने-बिलखने लगे.

सूचना मिलते ही ओलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका प्रबल मानी जा रही है.

