पुलिस ने किया ATM से लूट का खुलासा : लूटा गया कैश बरामद, 4 अरेस्ट

Edited By:  |
police ne kiya ATM se loot ka khulasa police ne kiya ATM se loot ka khulasa

नालंदा : खबर है नालंदा से जहां पुलिस ने ATM 33 लाख की लूट मामले का खुलासा कर दिया है। मामला संज्ञान में आते ही नालंदा एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर जांच शुरू कर दिया। वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिये पुलिस ने छापेमारी कर लूटे गए 31 लाख 78 हजार रुपए कैश के साथ चार बदमाशों को अरेस्ट कर लिया।

मामला बिहार थाना क्षेत्र का है जहां बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM से कैश लूट कर बदमाशों ने 33 लाख रूपये उड़ा लिया। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस अपराधियाें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई। इलाके के फुटेज खंगालने पर बदमाशों का सुराग मिला।

जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर लूट के 31.78 लाख रुपए के साथ 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिली है कि CMS कंपनी के कर्मी ने सहयोगी को ATM का पासवार्ड बताकर घटना को अंजाम दिया था।


Copy