राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा : पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Edited By:  |
Police are on high alert, and security arrangements are tight. Police are on high alert, and security arrangements are tight.

रांची:-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर रांची जिला पुलिस अलर्ट मोड में है। इसे लेकर रांची जोनल आईजी की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें रांची डीसी और एसएसपी भी मौजूद रहे। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया है और हर जिम्मेदारी समझाई गई है।


राष्ट्रपति दौरे को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सड़क के सभी प्रमुख कट्स पर पुलिस वायरलेस सेट के साथ तैनात रहेगी। ऊंची इमारतों पर भी जवानों की तैनाती होगी। ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को खाकी वर्दी पहनना अनिवार्य होगा।

नशे में ड्यूटी पर आने और मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर सख्त रोक लगाई गई है। नियम तोड़ने वालों पर निलंबन की कार्रवाई होगी। अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रपति सोमवार को रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी और वहां से हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर जाएंगी।