Hindi News / स्वास्थ्य मंत्री बोले-पत्रकार बिना भय के अस्पतालों में जाकर कर सकते रिपोर्टिंग...

PMCH में पत्रकारों से मारपीट मामला : स्वास्थ्य मंत्री बोले-पत्रकार बिना भय के अस्पतालों में जाकर कर सकते रिपोर्टिंग

Edited By:  |
pmch mein patrakar se marpeet mamla pmch mein patrakar se marpeet mamla

पटना:PMCH में पत्रकारों के साथ हुई कथित मारपीट की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पत्रकारों के संबंध में साफ शब्दों में जवाब दिया है. स्वास्थ्य मंत्री नेकहा कि संविधान ने मीडिया को जिम्मेदारी निभाने का अधिकार दिया है. इसी अधिकार के तहत पत्रकार बिना किसी भय के अस्पतालों में जाकर रिपोर्टिंग कर सकते हैं.

निशांत कुमार नेस्वास्थ्य सेवाओं का बताया रोडमैप

इसके साथ ही मंत्री ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सरकार का रोडमैप भी सामने रखा. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम मरीजों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए पटना का रुख ना करना पड़े. गॉल ब्लैडर, अपेंडिक्स समेत सामान्य ऑपरेशन और इलाज की सुविधाएं जिला अस्पतालों में उपलब्ध कराई जाएगी.

गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमारने यह भी कहा कि जिला अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों और जूनियर डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आधुनिक चिकित्सा पद्धति के अनुरूप बेहतर इलाज उपलब्ध करा सकें. सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं का विकेंद्रीकरण कर मरीजों को उनके जिले में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है.हालांकि,उन्होंने ये भी स्पष्ट कहा कि ओपन हार्ट सर्जरी जैसी जटिल बीमारियों के लिए मरीजों को अभी भी पटना के बड़े अस्पतालों में आना पड़ सकता है,लेकिन सरकार की कोशिश है कि अधिकतम बीमारियों का इलाज जिला स्तर पर सुनिश्चित हो.

राजधानी के बड़े अस्पतालों पर बढ़ते दबाव को कम करने की कोशिश

स्वास्थ्य मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच और अस्पतालों की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार बहस जारी है. सरकार अब स्वास्थ्य सेवाओं को जिला स्तर तक मजबूत कर राजधानी के बड़े अस्पतालों पर बढ़ते दबाव को कम करने की रणनीति पर तेजी से काम करती दिख रही है.