खगड़िया: भाजपा नेता सह बिहार विधान परिषद सदस्य अनामिका सिंह पटेल नेजन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि प्रशांत किशोर बरसाती मेढक हैं. वो सिर्फ चुनाव के दौरान फुदकते और लंबे चौड़े वादे करते हैं.

अनामिका सिंह पटेल ने कहा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उनके पार्टी के अधिकांश प्रत्याशी का जमानत जब्त हो गया. अब वो बांकीपुर से उपचुनाव जीतने का ख्वाब देख रहे हैं जो संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि लव कुश समाज को एकजुट करने के लिए आगामी27जून को लव कुश एकता सम्मेलन का आयोजन होगा. इसमें पूरे बिहार के लव कुश समाज के लोग शामिल होंगे.