Hindi News / केंद्र के अंदर बायोमेट्रिक कर्मी पर उत्तर पर्ची बांटने का आरोप,निष्पक्ष जांच की...

सीवान में सिपाही भर्ती परीक्षा में हंगामा : केंद्र के अंदर बायोमेट्रिक कर्मी पर उत्तर पर्ची बांटने का आरोप,निष्पक्ष जांच की मांग

Edited By:  |
siwani mein sipahi bharti pariksha mein hungama siwani mein sipahi bharti pariksha mein hungama

सीवान: जिले में केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के दौरान नकल कराने के आरोप में जमकर हंगामा हुआ है. इस संबंध में एक अभ्यर्थी ने परीक्षा केंद्र के अंदर बायोमेट्रिक कर्मी पर उत्तर पर्ची बांटने का आरोप लगाया है. वहीं, शिकायत के बाद कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को ही हिरासत में लेने की कोशिश किए जाने के आरोप से मामला और गरमा गया.

परीक्षा केंद्र पर नकल कराए जाने का आरोप परअफरा-तफरी

सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित संघमित्रा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी श्याम कुमार ने केंद्र के अंदर नकल कराए जाने का आरोप लगाया. अभ्यर्थी का दावा है कि बायोमेट्रिक कार्य में तैनात एक कर्मी कुछ परीक्षार्थियों को प्रश्नों के उत्तर लिखी पर्ची उपलब्ध करा रहे थे. इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक, मजिस्ट्रेट और केंद्राधीक्षक से की गई, लेकिन शिकायत दर्ज करने के बजाय उसे परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया.

एसडीओ और एसडीपीओ ने परीक्षा केंद्र पर की जांच

आरोप की जानकारी मिलते ही अन्य अभ्यर्थी भी आक्रोशित हो गए और सीसीटीवी फुटेज की तत्काल जांच की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना पर पहुंचे सदर-1 एसडीपीओ अजय कुमार सिंह पर भी अभ्यर्थियों ने शिकायतकर्ता को ही हिरासत में लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया. बाद में एसडीओ और एसडीपीओ ने परीक्षा केंद्र के अंदर जाकर जांच की, लेकिन जब वह बाहर निकले तो कशिश न्यूज संवाददाता ने जब उनसे बात करने कि कोशिश की तो वे कोई जबाब नहीं दिये. फिलहाल अभ्यर्थी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं.