Hindi News / बिहार पुलिस का आंदोलन के उपद्रवियों पर सख्त रूख

पहचान बताएं,10 हजार का इनाम पाएं : बिहार पुलिस का आंदोलन के उपद्रवियों पर सख्त रूख

Edited By:  |
pechan bataein 10 hazar paen pechan bataein 10 hazar paen

पटना:बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पटना समेत कई जिलों में उपद्रव करने वाले संदिग्धों की तस्वीरें सार्वजनिक करते हुए बिहार पुलिस ने आम लोगों से उनकी पहचान बताने की अपील की है। पुलिस ने घोषणा की है कि सही सूचना देकर किसी उपद्रवी की पहचान कराने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगीकानूनी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार आंदोलन की आड़ में कुछ लोगों ने पथराव, आगजनी, तोड़फोड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इन घटनाओं की जांच सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और फोटोग्राफ के आधार पर की जा रही है। जिन लोगों की तस्वीरें जारी की गई हैं, उनकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आंदोलन के मद्देनजरपुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती

राज्य में आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। कई जिलों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों और भड़काऊ सामग्री पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

आमनागरिकों से पुलिस की अपील

बिहार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि जारी तस्वीरों में दिख रहे किसी व्यक्ति की पहचान हो तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।