Hindi News / फैक्ट्री में फायरिंग से हड़कंप, राहुल दुबे गैंग ने व्यापारियों को दी खुली...

पतरातू में फायरिंग से दहशत : फैक्ट्री में फायरिंग से हड़कंप, राहुल दुबे गैंग ने व्यापारियों को दी खुली धमकी

Edited By:  |
patratu mein firing se dehsat patratu mein firing se dehsat

रामगढ़: जिले के पतरातु इंडस्ट्रियल एरिया अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हथियार से लैस बाइकसवार अपराधियों ने अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में आठ राउंड गोलियां चलाई है. देर रात हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. घटना के बाद फैक्ट्री और आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने घटनाक्रम की पुष्टि की है.

राहुल दुबे गैंग का सक्रिय आतंक जारी

बता दें चार अप्रैल को OSM दुध प्लांट में हथियार से लैश बाइकसवार अपराधियों ने गोलीबारी की गई थी, उससे तीन दिन पूर्व पतरातु रेलवे फाटक स्थित रेलवे ब्रिज निर्माणस्थल पर भी गोलीबारी की गई थी, जिसमें सुरक्षा कर्मी घायल हो गये थे, जिसके बाद पुलिस ने पांच अप्रैल को राहुल दुबे गैंग के सात आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. उसके तत्पश्चात भुरकुंडा दो मुहानी परिसर में राहुल दुबे गैंग के एक अपराधी को पुलिस मुठभेड़ में गोली भी लगी थी, उसके बाद भी पतरातु थाना क्षेत्र में राहुल दुबे गैंग का सक्रियता आतंक जारी है.

गैंग ने जिम्मेदारी ली बताया ‘सिर्फ ट्रेलर’

वारदात के कुछ घंटों बाद कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली. जारी बयान में कहा गया कि यह गोलीबारी “सिर्फ ट्रेलर” थी और फैक्ट्री प्रबंधन को चेताने के लिए की गई है.

व्यापारियों को खुली धमकी

गैंग ने रामगढ़ के कोयला, स्क्रैप और जमीन कारोबारियों को सीधी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि जो भी कारोबारी गैंग को मैनेज किए बिना काम करेगा या कॉल को नजरअंदाज करेगा, उसे गंभीर अंजाम भुगतने होंगे. धमकी में साफ कहा गया है कि अगली बार गोली गेट पर नहीं,बल्कि सीधे टारगेट की छाती पर मारी जाएगी. इससे इलाके के व्यापारियों में डर का माहौल और गहरा गया है.

अवैध कारोबारियों को बनाया निशाना

गैंग ने दावा किया है कि उनका निशाना सिर्फ वे लोग हैं जो अवैध कोयला और मिलावटखोरी के धंधे में शामिल हैं. साथ ही पुलिस को कथित फर्जी एनकाउंटर बंद करने की चेतावनी भी दी गई है.

सुरक्षा बढ़ी, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर चुकी है और तकनीकी सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश जारी है.

रांची से संवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट