Hindi News / ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार,छापेमारी अभियान में मिली सफलता

भागलपुर पुलिस की कार्रवाई : ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार,छापेमारी अभियान में मिली सफलता

Edited By:  |
bhagalpur police ki badi karwai bhagalpur police ki badi karwai

भागलपुर: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल पांच आरोपियों को दबोच लिया है. यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है.

पुलिस ने पहली कार्रवाई कहलगांव थाना क्षेत्र में की है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर शिव पार्वती नगर स्थित एक घर में छापेमारी की गई. मौके से चार आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ की पैकिंग करते रंगे पकड़ लिया गया. पुलिस को इनके ब्राउन शुगर, नशीली टैबलेट, मोबाइल, नगद, सिल्वर पेपर, वेट मशीन सहित अन्य सामान बरामद हुए है.गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना कुमार, गोविंद कुमार, सोनू कुमार और राजा कुमार शामिल हैं.

वहीं, पुलिस की दूसरी कार्रवाई बबरगंज थाना क्षेत्र में की गई है. जहां अलीगंज महेशपुर हरिजन टोला में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल, नगद और वेट मशीन बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है.

दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा