Hindi News / शिवराज सिंह चौहान करेंगे चयन,BJP ने बनाया सेंट्रल ऑब्जर्वर

बिहार का नया सीएम कौन? : शिवराज सिंह चौहान करेंगे चयन,BJP ने बनाया सेंट्रल ऑब्जर्वर

Edited By:  |
bihr ka nya cm kon bihr ka nya cm kon

पटना:बिहार में कौन होगा नया सीएम को लेकर अभी नाम की चर्चा चल ही रही थी कि भारतीय जनता पार्टी ने चौंकाने वाला फैसला लिया है. नये मुख्यमंत्री चुनने के लिए बीजेपी ने बड़ा कदम उठाया है. बीजेपी ने बिहार में विधायक दल के नेता चुनने के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है. इसके लिए शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई है. कयास लगाया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान कभी भी पटना आ सकते हैं.

बीजेपी ने पत्र जारी करते हुए लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं कल्याण और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद नई सरकार के गठन को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. इससे जुड़े घटनाक्रम की कड़ी में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने बड़ा संगठनात्मक दायित्व दिया है.

किसी भी राजनीतिक पार्टी के भीतर यह जिम्मेदारी आम तौर पर उन नेताओं को दी जाती है जिन पर केंद्रीय नेतृत्व को पूरा भरोसा होता है. शिवराज सिंह चौहान लंबे समय तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं और संगठन के अनुभवी चेहरे माने जाते हैं