पटना नगर निगम की 19 QRT टीमों का फ्लैग ऑफ : मानसून में फर्स्ट रिस्पॉन्डर के रूप में त्वरित कार्रवाई की जिम्मेदारी
पटना:मानसून के दौरान जलजमाव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पटना नगर निगम ने सभी अंचलों में 19 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT)गठित की हैं. नगर आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को इन टीमों का औपचारिक फ्लैग ऑफ किया गया.
मानसून के दौरान ये टीमें फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका निभाएंगी. वॉकी-टॉकी के माध्यम से कंट्रोल रूम एवं वरीय अधिकारियों के साथ सतत समन्वय स्थापित करते हुए जलजमाव की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर जलनिकासी सुनिश्चित करेंगी.
पटना नगर निगम के सभी 75 वार्डों को 19 जोन में विभाजित किया गया है. प्रत्येक जोन में एक जोनल निरीक्षक एवं दो सफाई कर्मियों की क्विक रिस्पॉन्स टीम तैनात की गई है.
क्विक रिस्पॉन्स टीमों की जोनवार व्यवस्था
नूतन राजधानी अंचल
जोन-1: वार्ड 3,4,9,10
जोन-2: वार्ड 11,12,13,14
जोन-3: वार्ड 15,16,17,18
जोन-4: वार्ड 19,21,28,37
पाटलिपुत्र अंचल
जोन-5: वार्ड 1,2,5,6
जोन-6: वार्ड 7,8,20,22
जोन-7: वार्ड 22A,22B,22C,23
जोन-8: वार्ड 24,25,26,27
कंकड़बाग अंचल
जोन-9: वार्ड 29,30,31
जोन-10: वार्ड 32,33,34,35
जोन-11: वार्ड 44,45,46,55
बांकीपुर अंचल
जोन-12: वार्ड 36,38,39,40
जोन-13: वार्ड 41,49,50,51
जोन-14: वार्ड 42,43,47,48
पटना सिटी अंचल
जोन-15: वार्ड 62,66,67,68
जोन-16: वार्ड 69,70,71,72
अजीमाबाद अंचल
जोन-17: वार्ड 52,53,54,58
जोन-18: वार्ड 56,57,61,63
जोन-19: वार्ड 59,60,64,65
मानसून के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया,प्रभावी जलनिकासी और बेहतर समन्वय पटना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है. नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी क्विक रिस्पॉन्स टीमें 24×7 सतर्क हैं.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--





