पटना : हाई कोर्ट में सीबीआई के वकील रहे विपिन कुमार सिन्हा का निधन,लंबे समय से थे बीमार
Edited By:
|
Updated :14 Jul, 2026, 05:49 PM(IST)
पटना:पटना हाई कोर्ट में लंबे समय तक सीबीआई के जुझारू वकील रहे विपिन कुमार सिन्हा का निधन हो गया है. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका निधन दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ है.विपिन कुमार सिन्हा का जन्म 1959 में हुआ था।कानून की डिग्री भागलपुर से लेने के बाद 1984 से वकालत पेशा की शुरुआत की।2007 से 2022 तक सीबीआई के वकील रहने के दौरान कई केसों में अभियुक्तों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई. विधायक अजीत सरकार केस सहित आशियाना नगर फर्जी एनकाउंटर में दारोगा शमसे आलम,भागलपुर के आंखफोडवा कांड के आरोपियों को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.





