पटना : प्रधानमंत्री का संदेश लेकर सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे नीतीश कुमार के पास
Edited By:
|
Updated :22 Apr, 2026, 03:40 PM(IST)
पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली से वापस लौटने के बाद बुधवार को 1-अन्ने मार्ग पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री का संदेश लेकर नीतीश कुमार के पास पहुंचे. सम्राट और नीतीश की मुलाकत से एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
बता दें कि बीते मंगलवार को सीएम सम्राट चौधरी ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. सीएम का पद संभालने के बाद सम्राट चौधरी की पीएम से पहली मुलाकात थी, जो कई मायनों में अहम माना जा रहा है.





