पलामू के सांसद ने किया ध्वजारोहण : पूरे साल डालटनगंज और गढ़वा रोड स्टेशन पर शान से लहरायेगा तिरंगा

Edited By:  |
Reported By:
palamu ke saansad ne kiya dhwajarohan palamu ke saansad ne kiya dhwajarohan

अब पलामू के डालटनगंज और गढ़वा रोड स्टेशन पर भी तिरंगा शान से सालों भर लहरायेगा। स्टेशन परिसर में सैकड़ों के संख्या में पहुंचे लोगों में खासा उत्सव साफ़ साफ़ देखा जा सकता है। इस दौरान भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

पलामू वासियों के लिए आज बेहद ही गौरव का क्षण है। पलामू के डालटनगंज और गढ़वा रोड स्टेशन पर 100 फिट ऊंचे स्मारक राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। सांसद विष्णुदयाल राम, विधायक आलोक चौरसिया, धनबाद रेलमंडल के ADRM सुभाष चंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से हाइड्रॉलिक बटन दबाकर ध्वजारोहण किया।

इस स्मारक राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई 20 फिट और चौड़ाई 30 फिट है। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि ये बेहद ही गौरव का क्षण है कि इतना विशाल तिरंगा शान से लहरा रहा है।

वहीं सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि- यह मेरे लिए बहुत ही गौरव का विषय है, मैं भारतीय रेलवे का मुख्य सुरक्षा आयुक्त और RPF का महानिदेशक रह चुका हूं। आज इस ध्वजारोहण का हिस्सा बनकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

इस दौरान आसपास के सैकड़ों लोग स्टेशन परिसर में लगे ध्वज को देखने के लिए आये हुए हैं। सभी में खासा उत्सव देखा जा सकता है।


Copy