पाकुड़ : खबर है पाकुड़ की जहां नगर परिषद द्वारा आमलोगों के लिए वीर कुंवर सिंह चौक के समक्ष वाटर एटीएम का लोकार्पन किया गया है. उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने इस वाटर एटीएम का उद्घाटन किया है. अब आम जनता 1 रुपये में 1 लीटर शुद्ध जल इस वाटर एटीएम से ले सकेंगे.


अब आम लोगों को महंगे वाटर की जगह 1 रुपए में मिलेगा 1 लीटर शुद्ध जल

इस अवसर पर डीसी मृत्युंजय कुमार वरणवाल ने कहा कि स्वच्छ व शुद्ध पेयजल उपलब्धता के लिए इस एटीएम की स्थापना की गई है. दरअसल नगर परिषद द्वारा शहर के वीर कुंवर सिंह चौक स्थित नवनिर्मित वाटर एटीएम का उद्घाटन उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने किया है.


स्वच्छ शहर, शुद्ध जल स्लोगन के साथ वाटर एटीएम को आम जनों की सुविधा के लिए इसका उद्घाटन किया गया है. एटीएम में नॉर्मल और ठंडा पानी की व्यवस्था है. अब आम जनों को महंगे वाटर बोतल की जगह एक रुपए में 1 लीटर शुद्ध ठंडा पानी वाटर एटीएम के द्वारा मिल सकेगा. इस वाटर एटीएम की व्यवस्था से लोगों में काफी खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया.


नगर परिषद के इस पहल को लोगों ने भी सराहा है. आगे भी शहर में इस तरह के एटीएम लगाए जाने की बात उपायुक्त और नगर परिषद प्रशासक द्वारा बताई गई. डीसी ने इस तरह के पहले प्रयास के लिए नगर परिषद को धन्यवाद देते हुए सही व सुचारू रूप से चलाने की अपील की है. गणमान्य नागरिकों तथा आमजनों ने इस पहल की सराहना की है.