पाकुड़ : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल अपने धर्मपत्नी रुचि बरनवाल के साथ धनुष्पूजा 396 बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. साथ ही एसपी प्रभात कुमार ने भी इसी बूथ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

लोगों से कहा, लोकतंत्र के महापर्व में अपने मत का प्रयोग कर अपनी सरकार चुनें

वोट देने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त बरनवाल ने कहा कि आज मैंने अपनी पत्नी के साथ वोट कास्टिंग किया और लोगों से अपील कर रहा हूं कि इस लोकतंत्र के महापर्व में अपने मत का प्रयोग करें और अपनी सरकार चुनें. वहीं सुविधा के लिहाजे पर बोले कि हरेक बूथों पर मेडिकल,बिजली,पानी,शौचालय एवं स्वीप के माध्यम से वृद्ध वोटरों के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी वोटर वोट देने से न छूटे. वहीं डीसी की धर्मपत्नी रुचि बरनवाल ने कहा कि पहली बार मैंने पाकुड़ में अपना वोट कास्ट किया और महिलाओं से अपील कर रही हूं कि आप भी अपना मत का प्रयोग करें और एक अच्छी मजबूत सरकार चुनें.