पाकुड़ : 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम पाकुड़ में संसदीय कार्य सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. झंडोत्तोलन से पहले मंत्री आलमगीर आलम ने परेड का निरीक्षण किया. परेड में पुलिस बल, होम गार्ड, एनसीसी सहित स्कूली बच्चे शामिल थी.

रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में एसपी के साथ परेड की ली सलामी इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि गणतंत्र का अर्थ जनता का, जनता द्वारा, जनता के लिए शासन है. संविधान में हर भारतवासी को यह अधिकार दिया गया है कि वह अपने मत के द्वारा देश और राज्य के जनप्रतिनिधियों का चुनाव कर जनहित की सरकार का गठन करें. हमारा देश धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है. हमें जाति, धर्म के भेदभाव को छोड़ कर विकास के लिए अग्रसर रहना चाहिए.