पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात : मर्डर और रंगदारी समेत दर्जनों मामलों में सरगर्मी से थी तलाश, कई इलाकों में था आतंक

Edited By:  |
Reported By:
 Notorious person NITISH SINGH caught by Siwan police  Notorious person NITISH SINGH caught by Siwan police

SIWAN :सीवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीवान पुलिस ने कुख्यात नीतीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नीतीश सिंह को मैरवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है, जहां नौतन थाना पुलिस ने मैरवा थाना पुलिस की मदद से नीतीश सिंह को गिरफ्तार किया।


पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात

कुख्यात नीतीश सिंह की गिरफ्तारी के बारे में जिले के पुलिस कप्तान शैलेश कुमार सिन्हा ने जानकारी दी और बताया कि नीतीश सिंह के ऊपर दर्जनों मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, लूट, रंगदारी जैसे कई संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। नीतीश की निशानदेही पर ही एक रिवाल्वर, 9 एमएम का जिंदा कारतूस, सिमकार्ड के साथ मोबाइल भी जब्त किया गया है।

कई इलाकों में था आतंक

इसके साथ ही एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि कुख्यात नीतीश सिंह ने नौतन बाजार के स्टूडियो संचालक विशाल कुमार से रंगदारी मांगी गयी थी और नौतन बांका मोड़ सहित मैरवा, मुफस्सिल थाना के इलाकों में इसका आतंक था। फिलहाल कुख्यात नीतीश सिंह को जेल भेज दिया गया है।


Copy