नीतीश पर बयान : निशांत कुमार के मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग पर झारखंड बीजेपी की प्रतिक्रिया

Edited By:  |
nitish par bayan nitish par bayan

रांची: बिहार के सीएम नीतीश कुमार के फैसले पर तमाम राजनीतिक दल के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. इसी क्रम में झारखंड बीजेपी ने भी अपना बयान दिया है. इस पूरे प्रकरण परप्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो बिहार के लिए काम किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा, लेकिन बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह एनडीए के घटक दल मिलकर तय करेंगे.

प्रतुल शाहदेव नेनिशांत कुमार के मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवालों को टालते हुए नजर आए. बताते चले कि जेडीयू के राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है. खीरू महतो नेकहा कि यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं तो बिहार का कमान निशांत कुमार को मिलना चाहिए.