Hindi News / दौरे के दूसरे दिन पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं में भरा जोश,बोले-झारखंड में फिर से खिलेगा...

नितिन नबीन दिल्ली रवाना : दौरे के दूसरे दिन पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं में भरा जोश,बोले-झारखंड में फिर से खिलेगा कमल

Edited By:  |
nitin nabin delhi rawana nitin nabin delhi rawana

रांची:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अशोक नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को भव्य स्वागत किया गया. उनके आगमन पर श्रद्धा, उत्साह और आत्मीयता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला. यह स्थान नितिन नवीन के जीवन से भी विशेष रूप से जुड़ा हुआ है, क्योंकि उनका विवाह समारोह भी इसी पावन शिव मंदिर परिसर में संपन्न हुआ था.

सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में शिव मंदिर के पुजारियों, शिवभक्तों एवं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नितिन नबीन को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं जयघोष के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस अवसर पर बीजेपी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड को बीजेपी का गढ़ और अपना दूसरा घर बताया. झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए नितिन नवीन ने अपने दौरे के दूसरे और अंतिम दिन पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दो बड़ी बैठके भी की. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि झारखंड उसे उनका दूसरा घर है और यह बीजेपी का गढ़ रहा है. ऐसे में झारखंड में फिर से कमल खिलाने के लिए पार्टी अपनी पूरी ताकत लगाएगी.

उन्होंने कहा कि इसको लेकर पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ न सिर्फ बैठे हुई है. बल्कि उनके साथ मुलाकात और बातचीत भी की है. उन्होंने कहा कि इस आधार पर मुझे पूरा भरोसा है. झारखंड में आने वाला कल भारतीय जनता पार्टी का होगा और भारतीय जनता पार्टी झारखंड को सवांरेगी. इसी को लेकर पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया गया.

नितिन नबीन ने अपने दौरे के दूसरे दिन दूसरी बैठक जिला स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ भी की और दोनों को पार्टी को मजबूत करने के टिप्स दिये. इसके बाद शाम में नितिन नबीन दिल्ली के लिए रवाना हो गए.