BEGUSARAI:-जिले के नवगठित बरौनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद के पद पर संजीव कुमार को जीत मिली है जबकि नेहा कुमारी को उपमुख्य पार्षद बनने का मौका मिला है.

बताते चले पहले चरण में बेगूसराय जिले के चार नगर परिषद क्षेत्रों के लिए 18 दिसंबर को मतदान हुआ था और आज बाजार समिति और जीडी कॉलेज प्रांगण में संपन्न हुआ. गया। जिले के बाजार समिति प्रांगण में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहट नगर परिषद और बलिया नगर परिषद का मतगणना हुआ जबकि जीडी कॉलेज परिसर में बरौनी नगर परिषद ,तेघड़ा नगर परिषद की मतगणना हुई।

BEGUSARAI के तेघड़ा से सोनाली, बीहट से बबीता और बलिया से जमालुद्दीन को मिला जनता का आशीर्वाद...

चार नगर परिषद क्षेत्रों में बिहट नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर बबीता देवी, तेघरा नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर सोनाली भारती, बलिया नगर परिषद में मुख्य पार्षद पद पर जमालुद्दीन और बरौनी नगर परिषद पर संजीव कुमार अपने निकटतम प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल किया।वहीं बलिया नगर परिषद में उप मुख्य पार्षद पद पर स्वीटी देवी ,तेघरा नगर परिषद में उप मुख्य पार्षद पद पर जीनत परवीन ,बरौनी नगर परिषद से उप मुख्य पार्षद पद पर नेहा कुमारी और बिहट नगर परिषद से उप मुख्य पार्षद पद पर ऋषिकेश कुमार ने अपने निकटतम प्रत्याशी को हराकर विजय हासिल किया।

BEGUSARAI के तेघड़ा से सोनाली, बीहट से बबीता और बलिया से जमालुद्दीन को मिला जनता का आशीर्वाद...

इसके साथ ही बिहट नगर परिषद में 37 वार्ड ,बलिया नगर परिषद में 28 वार्ड, बरौनी नगर परिषद में 31 वार्ड जबकि तेघरा नगर परिषद में 28 वार्ड में मतगणना समाप्त हुआ जिसमें सभी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।